इ डब्लू एस बनाने के नाम पर पैसा मांगने को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

प्रमुख सचिव राजस्व विभाग,मंडलायुक्त को पत्रक

युवक के भतीजे का ई डब्लू एस बनाकर निरस्त
क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा पैसा की मांग

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
कोपागंज थाना क्षेत्र के हिकमा निवासी युवक द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल को अपने दोनो बच्चो का ई डब्लू एस बनाने के लिए, आवेदन किया था।युवक ने आरोप लगाया कि लेखपाल दोनो लड़को का ई डब्लू एस बनाने के लिए 20 हजार रुपये मांगा जा रहा था, न देने पर गलत रिपोर्ट लगाकर कभी न होने की बात कह रहे हैं।वही पीड़ित द्वारा सदर तहसीलदार को पत्रक देकर जब भतीजो का ई डब्लू एस बनाने की बात कही गयी तो, भतीजो का बना ई डब्लू एस निरस्त कर दिया गया।पीड़ित मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव राजस्व विभाग, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को पत्रक भेजकर न्याय की गुहार लगायी है।
क्षेत्र के हिकमा निवासी ब्रिजेशमणि त्रिपाठी क्षेत्रीय लेखपाल को बच्चो के भविष्य को देखते हुए ई डब्लू एस (सामान्य आरक्षण)बनाने के लिए आवेदन किया था।ब्रिजेशमणि ने क्षेत्रीय लेखपाल मनोज यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने कहा कि आप पात्र हैं लेकिन दोनो बच्चो का ई डब्लू एस बनाने के लिए 20 हजार रुपये लगेंगे,अगर आप ने नही दिया तो ऐसा रिपोर्ट लगाऊंगा कि जिंदगी भर नही बन पाएगा।हालांकि युवक गरीब परिवार से है कई बार लेखपाल से कहा लेकिन कोई प्रभाव नही पड़ा।हार थककर उसने मुख्यमंत्री पोर्टल,सहित उच्चाधिकारियों को पत्रक भेजकर गुहार लगायी है।हालांकि रिपोर्ट लगाने पर कोई पैसा नही लगता है बावजूद इसके इस तरह का खुलेआम पैसा मांगना सरकार की योजनाओं पर पलीता लगाने जैसा है।
पूछने पर सदर नायब तहसीलदार उमेश सिंह ने कहा कि ई डब्ल्यू एस बनाने के लिए कोई पैसा नही लगता है।कहा कि लेखपाल ने अगर गलती किया है तो कार्यवाही सुनिश्चित है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago