समग्र कान्दू वैश्य कल्याण समिति की बैठक संपन्न

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l जापलिन गंज-नया चौक स्थित साहू धर्मशाला में रविवार को समग्र कान्दू वैश्य कल्याण समिति की बैठक हुई, जिसमें बलिया नगर इकाई का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को संरक्षक, जोगेन्द्र प्रसाद गुप्ता को अध्यक्ष, भरत जी गुप्ता एवं हृदयानंद गुप्ता को उपाध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता सेठू को महामंत्री, बब्बन प्रसाद गुप्ता को संगठन मंत्री, अजय कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनिल कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, धूमराज गुप्ता, कन्हैया जी गुप्ता, कौशल कुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता सहित अन्य दर्जनों लोगों को चुना गया। समग्र कान्दू वैश्य कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष पंचानंद गुप्ता ने कहा कि किसी भी जातीय संगठन का उद्देश्य एक दूसरे के सहयोग एवं सद्भाव से अपने जाति एवं समाज के लिए शासन एवं प्रशासन से बराबरी का हक दिलाना है। जिससे अन्य विकसित जातियों की तरह ही उस जाति का भी सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान हो सके। जातीय संगठन एवं समाज के लिए कार्य करने वाले लोगों को पद के प्रति लोभ नहीं करते हुए समाज के प्रति समर्पण का भाव रखना जरूरी है। वर्तमान भारतीय राजनीति में कोई भी सामाजिक एवं जातीय संगठन अनुशासन एवं मर्यादा में रहकर अपने जनसंख्या के अनुपात में अपना राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्राप्त कर सकता है। कहा कि कान्दू जाति की जनसंख्या के आधार पर विभिन्न सरकारों द्वारा राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व नहीं देकर उपेक्षित किया गया। केवल उत्तर प्रदेश में ही हमारे कानू जाति एवं इसके उपजातियों की संख्या लगभग 5% है। यदि हमारे कान्दू जाति को जनसंख्या एवं मतदाता संख्या के आधार पर राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया तो अब हमारा समाज जागृत हो गया है। अब हम चुप बैठने वाले नहीं है। उन्होंने अपने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपना राजनीतिक हक प्राप्त करने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संरक्षक व कवि फतेहचंद गुप्ता बेचैन, शिवकुमार गुप्ता, रामाशंकर गुप्ता, पन्नालाल गुप्ता, डॉ इंद्रजीत गुप्ता, श्रवण गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता, शमशेर गुप्ता, भीम प्रसाद गुप्ता, द्वारिका गुप्ता, रामबाबू गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामेश्वर साहू, संचालन रमेश चंद्र गुप्ता एवं सबका आभार प्रकट अधिवक्ता ईश्वरचंद गुप्ता ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

22 minutes ago

30 मार्च को बस्ती मंडल में लगेगी पेंशन अदालत, 28 तक दें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…

35 minutes ago

Ghaghara Bridge Accident: तुर्तीपार पुल निर्माण में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…

40 minutes ago

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

1 hour ago

नवारम्भ उत्सव से गूंजा प्राथमिक विद्यालय रामपुर, नए सत्र का हुआ उत्साहपूर्ण आगाज़

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…

2 hours ago

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

3 hours ago