क्यों लखनऊ से रवाना हुई ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप यूपी के लिए बनी ऐतिहासिक उपलब्धि

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत की रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से तैयार की गई ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह दिन उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (UPDIC) के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। लखनऊ की यह अत्याधुनिक इंटीग्रेशन एंड टेस्ट सुविधा 11 मई को उद्घाटन के बाद से पूरी तरह संचालन में आ चुकी है और अब मिसाइलों का उत्पादन शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें – स्मार्ट प्रीपेड मीटर घोटाला! उपभोक्ता परिषद ने की सीबीआई जांच की मांग, 8500 करोड़ की अतिरिक्त लागत पर उठे सवाल

कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूस्टर डॉकिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया और ब्रह्मोस सिम्युलेटर उपकरणों का प्रदर्शन भी देखा। इसके अलावा पौधरोपण और अन्य औपचारिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

महानिदेशक (ब्रह्मोस) डॉ. जयतीर्थ आर. जोशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चेक और जीएसटी बिल सौंपा, जिससे राज्य सरकार को राजस्व प्राप्त होगा। ब्रह्मोस मिसाइलों के उत्पादन से उत्तर प्रदेश में उच्च कौशल वाले युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित होंगे।

यह भी पढ़ें – 18 अक्टूबर 2025 राशिफल: शनिवार का दिन कैसा रहेगा? 12 राशियों का आज का भविष्य

लखनऊ की ब्रह्मोस इकाई उत्तर प्रदेश रक्षा गलियारे का पहला ऐसा प्रतिष्ठान है जहां मिसाइल प्रणाली के निर्माण से लेकर अंतिम परीक्षण तक की पूरी प्रक्रिया देश में ही पूरी की जा रही है। यह परियोजना न सिर्फ रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है बल्कि प्रदेश में निवेश, तकनीकी नवाचार और औद्योगिक विकास को भी नई दिशा दे रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

9 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

9 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

10 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

10 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

10 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

10 hours ago