गोरखपुर। (राष्ट्र की परम्परा )गोरखनाथ पुल पर हुआ दर्दनाक हादसा अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल काफी देर से एंबुलेंस का हो रहा प्रतीक्षा जिले के जिम्मेदार अधिकारी नहीं उठा रहे फोन। आज रविवार को पीईटी की परीक्षा समाप्त होने के बाद सड़कों पर भीड़ भाड़ अधिक हो गया परीक्षा सकुशल संपन्न हुआ परीक्षा देने वाले हर परीक्षार्थी परीक्षा देकर अपने गंतव्य को पहुंचने के लिए भाग दौड़ कर रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन के तरफ व्याकुलता से पहुंचने के लिए आतुर थे उसी दौरान रात्रि में 8:45 बजे असुरन के तरफ से धर्मशाला के तरफ जाने वाले एक व्यक्ति को धर्मशाला पुल पर अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया कुछ राहगीर एंबुलेंस के लिए फोन कर परेशान हो रहे थे कि समय से एंबुलेंस आ जाए और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया जाए जिससे घायल व्यक्ति का समय से इलाज हो सके लेकिन फोन करते करते किसी तरह एंबुलेंस के लिए फोन तो उठा लेकिन जिला चिकित्सालय से धर्मशाला पुल की दूरी लगभग 2 किलोमीटर होगा लेकिन आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाया था जिसमें हमारे संवाददाता ने मौके पर पहुंचकर कुछ जिम्मेदार जिला चिकित्सालय के अधिकारियों को भी फोन करना चाहा फोन की घंटी तो बजी लेकिन सक्षम अधिकारी ने फोन उठाना वाजिब नहीं समझा। घायल व्यक्ति हेलमेट नहीं लगाया था जिससे उसके सर में गंभीर चोटें लगी थी केवल उसका सांस चल रहा था अब भगवान भरोसे धर्मशाला पुल पर उक्त व्यक्ति तड़पता रहा राहगीर तमाशा देखते रहे कि अब एंबुलेंस आएगा अब एंबुलेंस आएगा समाचार लिखे जाने तक उक्त व्यक्ति धर्मशाला पुल पर तड़पता रहा एंबुलेंस के इंतजार में। उक्त व्यक्ति की जेब में मोबाइल था मोबाइल पर घंटी बज रही थी एक राहगीर ने फोन रिसीव कर सूचना दिया कि जिस व्यक्ति को आप फोन कर रहे हैं उस व्यक्ति का धर्मशाला पुल पर एक्सीडेंट हो गया है जो अभी धर्मशाला पुल पर गंभीर हालत में मौजूद है जिसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का प्रतीक्षा किया जा रहा है।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…