भदोही (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भदोही नगर के दो अस्पतालों — मनीष अस्पताल और निशा क्लीनिक — के लाइसेंस निरस्त कर दिए। ये अस्पताल वाराणसी के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव अग्रवाल की डिग्री का फर्जी उपयोग कर संचालित किए जा रहे थे।
सीएमओ डॉ. एस.के. चक ने बताया कि डॉ. गौरव अग्रवाल की शिकायत पर जांच में यह फर्जीवाड़ा सामने आया। विभाग के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर डॉ. अग्रवाल के नाम से भदोही में दो अस्पताल संचालित हो रहे थे। जांच के बाद दोनों अस्पतालों का पंजीकरण रद्द कर नोटिस जारी किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान…
हर विकासखंड में प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य, 17 से 29 सितंबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात…
दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…