Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिले के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण...

जिले के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर रहा जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद देवरिया के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने आम जनता की समस्याओं को सुनकर, मौके पर जाकर कई मामलों का संयुक्त रूप से निस्तारण कराया।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर ने थाना कोतवाली में जनसुनवाई की। इस दौरान कुल 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को सौंपते हुए निस्तारण हेतु निर्देश जारी किए गए।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में सभी थानों पर “डेस्क सिस्टम” के तहत हल्का प्रभारी एवं बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित शिकायतें दर्ज कर सुनवाई की गई। इस पहल का उद्देश्य जनसुनवाई में पारदर्शिता बढ़ाना, पुलिस की जिम्मेदारियों को स्पष्ट करना एवं जनता के प्रति संवेदनशीलता सुनिश्चित करना रहा।
जिले भर में आयोजित समाधान दिवस के अंतर्गत कुल 262 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 36 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments