जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान दिवस

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में थाना कसया में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
समाधान दिवस पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं का एक-एक कर गम्भीरता पूर्वक सुना गया, राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारीयों/ कर्मचारियों को शासन के मंशानुसार निर्धारित समयावधि के भीतर सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में बंदना पांडेय ग्राम भरौली द्वारा गाटा संख्या 226क में बैनामे और दाखिल खारिज के उपरांत उन्हें अपनी भूमि में अन्य व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य कराए जाने से बाधित करने के दृष्टिगत शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार कसया को मौके का निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा प्रार्थिनी राजकली देवी पत्नी मैनेजर सिंह निवासी बसडीला द्वारा ग्राम सभा सपहा में अपने बैनामे की भूमि पर अन्य व्यक्ति के द्वारा अवैध अतिक्रमण की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया को मौके पर निरीक्षण का निस्तारित करने के निर्देश दिये।
शनिवार के समाधान दिवस में कुल 06 आवेदन पत्र आए जिसमे 04 राजस्व विभाग से तथा 02 अन्य विभाग से सबंधित थे, जिसमे से 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।जिलाधिकारी ने इस अवसर पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को राजस्व टीम बनाकर पुलिस बल की सहायता से मौके पर जाकर प्रार्थना पत्रों व शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे की समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह,तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, थाना प्रभारी कसया गिरिजेश उपाध्याय ,सहित राजस्व विभाग के कानूनगो व लेखपाल, पुलिस कर्मी आदि उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

मटका फोड़ बभनौली पाण्डेय की टीम ने जीता खिताब

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय में मटका फोड़ प्रतियोगिता…

27 minutes ago

आबादी के पास घूम रहा तेंदुआ पिंजड़े में कैद

वन विभाग की तत्परता से टला मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा…

30 minutes ago

कजरी तीज पर निकलेगी 18वीं भव्य पैदल कांवड़ यात्रा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। बोल बम कांवड़िया संघ बहराइच की वार्षिक बैठक रविवार को जोशियापुरा…

42 minutes ago

कुण्डलिनी जागरण

बहुत शौक था मुझको भी,दुनिया को खुश रख पाऊँ,होश हुआ जब वक्त जरूरत,स्वयं अकेला ही…

43 minutes ago

आकाशीय बिजली चमकी तो गुल हुई टाउन की बत्ती, उमस में बेहाल हुए लोग

दो फीडर बंद होने से कस्बे की बिजली आपूर्ति प्रभावित संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

50 minutes ago

अंशिका के कदमों ने बढ़ाया संतकबीरनगर का मान, राज्य स्तरीय रेस वॉकिंग प्रतियोगिता की बनी उप विजेता

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में संतकबीरनगर की…

53 minutes ago