सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने सदन में नियम 377 के तहत अपनी बात रखते हुए बताया कि सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के सुरहा ताल में फ्लोटिंग सोलर पीवी प्लांट लगाने के संबंध में केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने सलेमपुर संसदीय क्षेत्र सलेमपुर के विधानसभा बांसडीह में स्थित सूरहा ताल जो को बहुत ही प्राचीन है तथा विशाल हैं। इन्होने आगे अपनी बात रखते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रदेश के कई तालों के विकास हेतु अनेक कार्य किए गए हैं, परंतु बलिया जिले का सुराहा ताल अभी तक सम्पूर्ण विकास से अछूता है, उपरोक्त ताल में अगर केंद्र सरकार द्वारा फ्लोटिंग सोलर पीवी प्लांट का निर्माण हो जाता है तो पर्यावरण के अनुकूल सस्ती दर पर विद्युत उत्पादन में बलिया आत्मनिर्भर हो सकता है, और स्थानीय जरूरत की बिजली का उत्पादन संभव हो सकता है जिसका लाभ यहां के स्थानीय लोगों को सस्ती दर पर विद्युत वितरण में मिल सकेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि सलेमपुर के सुरहा ताल में फ्लोटिंग सोलर पीवी प्लांट का निर्माण अविलंब कराया जाए जिससे सलेमपुर संसदीय क्षेत्र विद्युत उत्पादन में आत्मनिर्भर हो सके।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया और…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानीय…
देवरिया सदर अस्पताल, बलिया मेडिकल कॉलेज और रिक्त पदों पर सरकार का जवाब बलिया (राष्ट्र…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के तहत महिलाओं को आर्थिक…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने…