
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री व नामांकन के प्रथम दिन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 14 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु 156 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद हेतु कुल 08 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 87 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष पद हेतु 18 नामांकन पत्र क्रय किया गया, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 52 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद हेतु कुल 14 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 29 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद हेतु कुल 17 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 50 नामांकन पत्र क्रय किये गये।
इसी प्रकार नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद हेतु कुल 18 व सदस्य पद हेतु कुल 63 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में अध्यक्ष पद हेतु 07 नामांकन पत्र एवं सदस्य पद हेतु 41 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत हरिहरपुर में सदस्य पद हेतु 07 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि अध्यक्ष पद हेतु कोई भी नामांकन पत्र क्रय नही किया गया।
इस प्रकार जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद हेतु कुल 96 एवं सदस्य पद हेतु कुल 485 नामांकन पत्र क्रय किये गये।
More Stories
एक श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण ही डॉ. मुखर्जी का था सपना
लक्ष्य का मात्र 3.41% पौध उठान, अधिकांश विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल
7287 लीटर अवैध शराब का न्यायालय के आदेश पर विनष्टीकरण, “ऑपरेशन क्लीन” के तहत बड़ी कार्रवाई