बहराइच (राष्ट्र की परंम्परा)। महान संत रविदास की जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनायी गयी।
इमलियागंज स्थित प्रधान राम समुझ वर्मा के आवास पर बुधवार को आयोजित सामाजिक समरसता दिवस पर महान संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें वंदन व नमन किया गया।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनय सिंह ने कहा कि संत रविदास जी के वाणी में शोषित वंचित वर्गों के मुक्ति के लिए संघर्ष का ओजस्वी स्वर था।उन्होंने भारतीय समाज के समक्ष सामाजिक समता तथा धर्म व भक्ति के क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति के समान अधिकार की बात कहकर नये चिंतन का सूत्रपात किया था। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास प्रगतिशील साधक और क्रांतिकारी ब्यक्ति के साथ साथ मानवतावादी मनस्वी चिंतक गुरु थे।दांडी यात्री इंद्र कुमार यादव ने कहा कि संत रविदास द्वारा कहे गये वाक्य “मन चंगा, कठौती में गंगा” तथा “प्रभु जी तुम चंदन हम पानी”से हमें प्रेरणा मिलती है। पूर्व अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी सहित रवीन्द्र स्वरूप, मालती पासवान, लाल जी गिरि आदि ने संत रविदास के जीवन काल से जुड़े स्मरणों को याद किया।इस अवसर पर साहबराम सीताराम गौतम ,सुफियान हैदर अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
सुंदरता की अंधी दौड़ पर सरकार की सख्ती: कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर CDSCO की बड़ी चेतावनी,…
इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और ऑर्गेनाइजेशन ऑफ…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने की दिशा…
✍️ दिव्या भोसले लोकतंत्र में पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि सत्ता से…
कोल्हुई (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित सोनार गली में बुधवार दोपहर एक…