नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सैनिक बन्धु की बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पूर्व सैनिकों, पूर्व सैनिक की पत्नियों एवं उनके आश्रितों के भूमि विवाद, पुलिस सुरक्षा, बैंक ऋण, शिक्षा, चिकित्सा, आर्थिक अनुदान व अन्य प्रकार की समस्याओं के निस्तारण हेतु नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान पूर्व सैनिक विपिन चन्द्र सिंह ने नाली एवं रोड निर्माण के लिये, नायक जीवन लाल ने शस्त्र लाइसेंस, पूर्व सैनिक कुलदीप सिंह ने गन्ना की घटतौली, पूर्व सैनिक सदानन्द पाण्डेय ने हरे पेड़ अराजक तत्वों द्वारा उखाड़े जाने की समस्या, पूर्व सैनिक राघवेन्द्र सिंह ने खतौनी में रकबा कम दर्ज किये जाने के सम्बन्ध लिखित प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किये गये। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि बैठक में प्राप्त हुए प्रार्थना-पत्रों को सर्वेच्य प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जायेगा। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अवकाश प्राप्त कर्नल महेश चन्द्र ध्यानी ने किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के किशन लाल, वरिष्ठ सहायक भानु प्रताप गुप्त सहित जिले के पूर्व सैनिक एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

3 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

3 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

3 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

4 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

4 hours ago