तैयारी मे जुटे भक्तगण व संस्थापक
अध्यक्ष सचिन भोर
कुर्ला/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री साईं समर्थ सेवा भक्त मंडल शिवप्रेमी नगर मार्ग असल्फा व्हिलेज पाईप लाईन घाटकोपर पश्चिम के द्वारा साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। २५ दिसम्बर २०२३ को शाम ६ बजे से असल्फा व्हिलेज स्थित शिवप्रेमी नगर से यात्रा प्रारंभ होगी और पाईपलाईन होते हुए रात ११ बजे, साकीनाका तक यह यात्रा संपन्न होगी। शोभायात्रा में परंपरागत सुआ नृत्य, डीजे, बाबा की जीवंत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके दूसरे दिन २६ दिसम्बर को शिवप्रेमी नगर परिसर में शाम ७ बजे से बाबा के विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। श्रीसाईं समर्थ भक्त मंडल के द्वारा आयोजनों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सचिन भोर ने स्थानिक रहिवासी व भक्तों से आग्रह किया कि वे पालकी यात्रा और भंडारा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
सरदार पटेल इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र का हुआ भव्य सम्मान, छात्र- छात्राओं को दिया…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने…
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिली नई पहचान गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड लाइफ साइंसेज के…