Sunday, April 5, 2026
Homeआजमगढ़सहजानंद राय का बरडीहा में हुआ भव्य स्वागत

सहजानंद राय का बरडीहा में हुआ भव्य स्वागत

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा )l जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के बरडीहा गांव में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में सैकड़ों युवाओं ने लाटघाट रौनापार मार्ग बैदौली मोड़ से बरडीहा गांव तक का तीन चार किलोमीटर बग्घी, घोड़ा, गाजा बाजा के साथ बाइक की रैली लेकर पूरा युवा वर्ग स्वागत में उमड़ पड़ा । स्वागत समारोह में क्या बच्चे क्या बूढ़े सभी वर्ग के लोग उत्साहित रहेl लोग स्वागत में झूम उठे।
स्वागत समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरैया और संचालन जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह पटेल ने किया। आयोजक आशीष सिंह समाजसेवी ने पुष्प गुच्छ, उत्तरीय,टोपी और फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि सहजानंद राय ने कहा कि यहां कि जनता से काफी लगाव रहा है, भारतीय जनता पार्टी जनहित समाज हित में काम कर रही है, महिलाओं का सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा भाजपा का दायित्व है। भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए विरोधी दल बेसुध हो गया है।शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विकास का कार्य जोरों पर है और काफी परिवर्तन हो रहा है।इस दियारा क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका को क्षेल रहे किसानों को उनकी क्षति का मुल्यांकन कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से बात कर जल्द ही निदान कराया जाएगा।
मंच पर मुख्य अतिथि सहजानंद राय के साथ जय प्रकाश निषाद पूर्व सांसद, संत कबीर नगर के युवा नेता वैभव चतुर्वेदी, रिषिकांत राय, मनीष मिश्रा, दुर्ग विजय राय, बृजेश राय, बृजेश सिंह, राधेश्याम, आशीष राय प्रमुख, सुरज श्रीवास्तव,अजय सिंह,अंजना सिंह, छोटेलाल निषाद, उमेश यादव, धर्मेंद्र यादव, परमानंद वर्मा, कैलाश राय,पल्टन यादव, उपेंद्र राय, अभिमन्यु राय, संतोष सिंह, सुनिल मिश्रा, रामाश्रय राय, जगत नारायण गोंड़, रमाकांत मिश्रा, जगरनाथ शर्मा,सुधीर राय आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments