Categories: Uncategorized

बनारस-माधोसिंह रेल खण्ड पर जागरूक करने हेतु संरक्षा नुक्कड़ नाटकों का मंचन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल सड़क उपयोगकर्ताओं की संरक्षा को लेकर सतर्क है और उनकी सुरक्षा के लिए लगातार प्रयत्नशील है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेंद्र पाल के नेतृत्व में शुक्रवार 21 मार्च, 2025 को वाराणसी मंडल के बनारस-माधोसिंह रेल खण्ड पर पड़ने वाले समपार फाटक सं एलसी संख्या 6 BC,7C,18C,20SPL पड़ने वाले समपार,बाजारों एवं लाइन के किनारे पड़ने वाले प्राथमिक विद्यालयों नाथूपुर,मझवा तथा निगतपुर में संरक्षा जागरुकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर, बच्चों को संरक्षा ज्ञान दिया गया। उक्त नुक्कड़ नाटकों में स्कूली बच्चों को अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पर न जाकर केवल रेलवे फाटकों अथवा उपरिगामी सेतुओं से ट्रैक पार करने, समपार फाटकों को पार करते समय सावधानी बरतने,फाटक बन्द होने की दशा में बुम के नीचे से ट्रैक पार न करने,गेट मैन पर अनाधिकृत दबाव नहीं डालने, क्षतिग्रस्त रेलवे फाटकों पर सावधानी बरतने एवं ओपन लाइन के रेलवे ट्रैक एवं विद्युत पोलों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के सम्बंध में रोचक नुक्कड़ नाटकों के मध्यम से जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर वाराणसी मंडल के संरक्षा विभाग के संरक्षा सलाहकार सेफ्टी काउंसलरों में सर्व विजय यादव,उपेन्द्र कुमार, विनय कुमार श्रीवास्तव आदि द्वारा रेलवे सुरक्षा बल सदस्यों के साथ क्रमबद्ध रूप से विभिन्न विद्यालयों में सड़क मार्ग से जाकर शिक्षा अदालत के मंचन में सहयोग किया गया । इसके साथ ही रेलवे लाइन के किनारे पड़ने वाले विद्यालयों के बच्चों को जागरूकता हेतु 500 संरक्षा डायरी तथा 500 संरक्षा बैग/झोला वितरण भी किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

9 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

9 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

9 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

12 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

12 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

12 hours ago