Categories: Uncategorized

लू से बचने के लिए सुरक्षात्मक उपायों को अपनाएं: एडीएम

गर्मी से बचाव के लिए एडीएम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गर्मी के मौसम में हीटवेव/लू से बचाव के संबंध में आम जनमानस को जागरूक करने के दृष्टिगत विभागीय कार्यो एवं प्रचार-प्रसार से सम्बंधित की गयी तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर एडीएम (वि/रा) जय प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने समस्त सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में हीटवेव/लू से बचाव हेतु नागरिकों को जागरूक किया जाए तथा गर्मी के मौसम में सम्बंधित विभाग द्वारा निर्धारित कार्यो/सुरक्षात्मक उपायो का उचित प्रबन्ध किया जाए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कन्नौजिया ने हीटवेव/लू से बचाव के तरीकों को बताते हुए कहा कि गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एलुमिनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखें।
उन्होंने लू लगने की सम्भावना का जिक्र करते हुए बताया कि गर्मी में शरीर के द्रव्य बॉडी फ्लूड सूखने लगते हैं। शरीर में पानी, नमक की कमी होने पर लू लगने का खतरा ज्यादा रहता है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी मेंहदावल संजीव राय, उप जिलाधिकारी धनघटा अरूण कुमार, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अतिश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी जनार्दन, अजय प्रकाश दीक्षित बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी एवं स्वास्थ्य समितियों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

8 minutes ago

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा में जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, लूट का आरोपी सलाखों के पीछे

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे स्टेशन पर अपराध नियंत्रण के…

33 minutes ago

हाथ पर जली आग, पानी में उठीं लपटें… विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों ने छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

दो दिवसीय 'द साइंस शो' का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का…

4 hours ago

कपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार…

4 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में…

5 hours ago

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

9 hours ago