कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीम ने इकबाल निस्वा जूनियर हाई स्कूल, जुम्मनपुरा में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी दी। छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और उन्हें निडर होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में ग्राम सभा शहरोज में आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ चौपाल लगाकर सुरक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों से जुड़ी जानकारियां साझा की गईं। महिलाओं ने इसे जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया।
अभियान में उप निरीक्षक प्रियंका सिंह, राजकमल, उमाशंकर सिंह, अशोक सिंह, दीवान रामलवट यादव, महिला हेड कांस्टेबल पूनम देवी, निरमा, महिला कांस्टेबल स्वाति मौर्या और अर्चना यादव सक्रिय रूप से शामिल रहीं।
भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…
मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…
डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…
पालकोट में 13 वर्षीय छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, शाम 6 से 8 बजे…
तिहाड़ से रिहा होकर अमेरिका पहुंचा UAPA आरोपी, विदेशी नागरिकों की जमानत पर उठे गंभीर…