Wednesday, October 29, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसपा द्वारा निकाली गई सद्भावना यात्रा

सपा द्वारा निकाली गई सद्भावना यात्रा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव बेचूलाल चौधरी, के नेतृत्व में शुक्रवार को सदभावना यात्रा निकाली गयी,पदयात्रा का शुभारंभ बरहज शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर हुआ, ततपश्चात यह पदयात्रा अनन्त पीठ आश्रम में पहुंची और आश्रम परिसर स्थित पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, की समाधि पर बेचूलाल चौधरी व सपा नेताओ द्वारा पुष्प अर्पित किया गया।और पुनः यह पदयात्रा बड़का गांव पहुँची, बड़कागांव से यह यात्रा करुअना होते हुए भलुअनी पहुँची, जहां रात्रि विश्राम होना है। प्रदेश सचिव बेचूलाल चौधरी ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच आपसी सदभाव कायम करके विश्वास पैदा करना है।
यात्रा में मुख्य रूप से- पूर्व प्रदेश सचिव बेचूलाल चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरेराम चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अम्बिका यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक अब्दुल खालिक, अनूप मद्धेशिया, विकास शर्मा, संतोष यादव, गोपी यादव, अनिल यादव, राजेन्द्र यादव, राजेश यादव , संजय यादव, अजय यादव, रमेश यादव, दीनानाथ चौधरी, सुनील यादव, संजय वर्मा,राजन गुप्ता, मल्लूक मद्धेशिया, विजय लाल यादव, जयचन्द यादव झण्डा वाले, रंजीत पाण्डेय, वीरेन्द्र यादव, विकास यादव, बबलू यादव, उपेन्द्र यादव, संदीप यादव आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments