सदर विधायक ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के अवसर पर उ०प्र० मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यकम योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 में जनपद स्तरीय मिलेट्स प्रदर्शन / जागरूकता रैली (रोड शो) को कलेक्ट्रेट मुख्यालय महराजगंज से जय मंगल कन्नौजिया विधायक सदर और अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज वर्मा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
रैली में कृषि विभाग के कर्मचारी, कृषक एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी सहित लगभग 500 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली कलेक्ट्रेट मुख्यालय महराजगंज से महुअवां चौरहा, मुख्य नगर होते हुए मऊ पाकड़ चौक रोड से महालक्ष्मी लॉन में समाप्त हुई।
रैली में मिलेट्स ‘श्री अन्न” ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो, मडुआ /रागी, मक्का आदि की खेती को बढावा देने एवं उसको भोजन वआहार के रूप में उपयोग करने तथा उससे होने वाले लाभों के विषय में कृषकों को अवगत कराया गया।
उपनिदेशक कृषि ने कहा कि मिलेट्स अर्थात श्रीअन्न बेहद पौष्टिक और विपरीत परिस्थितियों में उगने वाले अन्न हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इनकी अत्यधिक मांग है। यदि इनका उत्पादन कृषक करें तो न सिर्फ लोगों को पौष्टिक भोजन प्राप्त हो सकता है, बल्कि आय का भी अच्छा स्रोत है।
जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि बदलते जलवायु और लोगों की पोषण आवश्यकताओं को पूरा करने की दृष्टि से श्रीअन्न बेहद लाभदायक हैं। इनका पोषण स्तर अत्यधिक उच्च है और ये कम जल व विषम परिस्थितियों में भी उत्पन्न किए जा सकते हैं। इसीलिए श्रीअन्न उत्पादन हेतु न सिर्फ कृषकों को प्रेरित किया जा रहा है, बल्कि लोगों को भी इनके सेवन हेतु जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, सभी उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, अन्य जिलास्तरीय अधिकारी एवं जनपद के विभिन्न विकासखण्डों से आये क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, 20 वर्षीय युवक गंभीर घायल

टक्कर के बाद बाइक सवार फरार, घायल युवक को जिला अस्पताल से मऊ ले जाकर…

3 hours ago

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

7 hours ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

17 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

17 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

17 hours ago