Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविद्युत बकायेदारों पर सदर प्रशासन का चला चाबुक

विद्युत बकायेदारों पर सदर प्रशासन का चला चाबुक

बकयेदारो का ऑफिस किया सील

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु के निर्देश के क्रम में तहसीलदार सदर विकास सिंह व संग्रह प्रभारी नायब तहसीलदार खोराबार के सहयोग से क्षेत्रीय अमीन योगेंद्र प्रसाद चौबे व उनके सहयोगी अजय कुमार ओझा व हिमांशु यादव ने, बाक़ीदार सुमित गोयल का ऑफिस कुर्क कर सील कर दिया गया। विद्युत देय प्रशासन के कड़े निर्देश के बाद बकायेदारों पर कार्रवाई किया जा रहा है, तहसीलदार सदर गोरखपुर ने राजस्व के सभी बकायेदारों से अपील किया है वह समस्त बकाया अपना तहसील में संपर्क कर संबंधित अमीन के माध्यम से विभाग में जमा करा दें, अन्यथा इस तरीके की कार्यवाही की जाएगी और उन्होंने यह भी निर्देश दिया की सभी अमीन अपना शत-प्रतिशत वसूली करना सुनिश्चित करें, अन्यथा अमीनो के भी खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments