
कुर्ला क्षेत्र में शोक की लहर,
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )घाटकोपर पश्चिम के असलफा क्षेत्र शाखा क्र. 161 के पूर्व नगरसेवक कै. हरीश चंदन शुक्ला का 13 अगस्त को अल्प बीमारी के बाद दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक सहयोगियों में शोक की लहर दौड़ गई।
हरीश चंदन शुक्ला अपने कार्यकाल के दौरान जनसेवा और विकास कार्यों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 161 के क्षेत्र मे बुनियादी ढांचे के विकास, स्वच्छता और सामाजिक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 6 बजे उनके निवास स्थान पंचरत्न बिल्डिंग, असलफा, घाटकोपर से निकलेगी और भटवाड़ी श्मशानभूमि में अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
हरीश शुक्ला का जाना शाखा 161 के लिए अपूरणीय क्षति है।