S.P. राकेश कुमार सक्सेना ने सभी क्षेत्राधिकारी, प्र0नि0/थानाध्यक्षों के साथ की अपराध गोष्ठी की,सभी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा) 11सितम्बर को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्र0नि0/थानाध्यक्षों के साथ की गयी अपराध गोष्ठी, गोष्ठी में शासन/पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा दिए गए समस्त निर्देशों से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थानों के मालखाना रजिस्टर चेक कर थानों में खड़े समस्त लावारिस वाहनों व मालमुकदमाती वाहनों का निस्तारण कराये जाने व थानों के साफ-सफाई रखे जाने के निर्देश दिए गए तथा अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम व अनावरण किए जाने एवं कस्बों, ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाने, बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने तथा प्रतिदिन बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी के सम्बन्ध में ब्रीफ करने एवं सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान दृश्यता, गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया।

इसी क्रम में लंबित विवेचनाओं विशेषकर अनावरित अभियोगो के निस्तारण, वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिलाबदर, एनबीडब्ल्यू के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने, एन0एस0ए0/गैंगेस्टर/116 (3) के उल्लंघन के उपरान्त 122बी सीआरपीसी की कार्यवाही करने, गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत अभियुक्तों की धारा 14(1) गैंगेस्टर ऐक्ट के तहत प्रभावी पैरवी कर सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही, अपराधियों के विरूद्ध एच0एस0 खोले जाने की कार्यवाही, गैंग पंजीकरण की कार्यावाही, माफियाओं को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कराये जाने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए।

महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही करने, मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये जनपद स्तर पर गठित व थानो पर गठित एण्टीरोमियों टीमों की क्रियाशीलता निरंतर जारी रखने, आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने हेतु पैदल गश्त को और अधिक क्रियाशील करने का निर्देश दिया। महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पीड़ित महिला फरियादियों व अन्य पीड़ितों की समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुनने तथा उनका तत्काल निस्तारण कराने, थाने पर महिलाओं के साथ गोष्ठी कर मिशन शक्ति के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए तथा समस्त थानों पर आगंतुक रजिस्टर बनाने एवं थाने पर आने वाले समस्त फरियादियों का ब्योरा अंकित किए जाने, जनता द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्रों, लंबित जनशिकायतो एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण व आम जनता के साथ अच्छा बर्ताव करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।

तत्पश्चात समस्त क्षेत्राधिकारियों को लंबित एस0आर0 मामले, एस0सी0/एस0टी0 ऐक्ट की विवेचना, छः माह से ऊपर लम्बित विभागीय जांच, आइजीआरएस/जन शिकायती प्रार्थना पत्रो आदि की समीक्षा की तथा उनके शीघ्र निस्तारण हेतु जोर दिया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

15 अगस्त तक ई-ग्राम स्वराज पर अपलोड होंगी सभी GPDP, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

जनसहभागिता और डिजिटल तकनीक से तैयार होंगी गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजनाएं श्रावस्ती (राष्ट्र की…

15 minutes ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

21 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

21 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

21 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

22 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

22 hours ago