देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने बताया है कि बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में केन्द्र व्यवस्थापक, डॉ० भीमराव अम्बेडकर कन्या इण्टर कालेज पकड़ी बाजार देवरिया के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने, सरकारी कार्य में रूचि न लेने सहित अपने कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में की गयी घोर लापरवाही एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों / निर्देशों की अवहेलना के दृष्टिगत रवि सिंह, स०अ०, प्रा०वि० पड़री मिश्र, विक्षेत्र भलुअनी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।
अनुशासनात्मक कार्यवाही के क्रम में प्रकरण की जांच हेतु विजयपाल नारायण त्रिपाठी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, विक्षे० देवरिया सदर को जांच अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया गया है कि आरोपी के विरुद्ध परिलक्षित उपरोक्त गम्भीर आरोपों के क्रम में अपने स्तर से आरोप पत्र प्राप्त कराते हुए उक्त के सापेक्ष आरोपी से स्पष्टीकरण प्राप्त कर प्रकरण की गम्भीरता पूर्वक जांच करते हुए अपनी जांच आख्या 07 दिवस के अन्दर बीएसए के कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)भारत के शहरों में अतिक्रमण कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन जिस…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरवां विद्यापति में सोमवार को मेधावी…
कम्प्यूटर शिक्षा मे सफलता प्राप्त करने पर छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित बरहज/देवरिया(राष्ट्र की…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अंतर्गत संचालित कृषि संकाय के तृतीय…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को बड़ी चूक सामने…
मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…