नलकूप योजना में विभागीय अनुदान व्यवस्था उपलब्ध

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई खंड देवरिया पंकज ने बताया है कि लघु सिंचाई खण्ड देवरिया के अधीन जनपदो देवरिया एवं कुशीनगर में आई०एस०आई० मार्क विद्युत/ डीजल पम्पसेट के अधिकृत विक्रेता/ डीलर द्वारा जनपदवार वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत उथले नलकूप योजना में विभागीय अनुदान व्यवस्था अन्तर्गत विद्युत/डीजल पम्पसेट उपलब्ध कराया गया है।
इसके लिए कृषक अपनी इच्छानुसार व साईट की परिस्थिति के अनुसार आवश्यक H.P. के ISI मार्क विद्युत / डीजल पम्पसेट क्रय करने के लिए स्वतंत्र होगा, जिसमें विद्युत पम्पसेट की क्षमता न्यूनतम 03 एच०पी० तथा डीजल पम्पसेट की क्षमता न्यूनतम 05 HP व अधिकतम 10 H.P. ही अनुमन्य होगी। ISI मार्क के अधिकृत विक्रेता / डीलर का जनपदवार पंजीकरण किये जाने हेतु सील्ड लिफाफे में स्वयं अथवा पंजीकृत डाक से आवेदन 13 मार्च को सायं 3.30 बजे तक अधिशासी अभियन्ता, लघु सिंचाई खण्ड,देवरिया के कार्यालय में आमंत्रित किये जायेंगे जिन्हें 14 मार्च को अपरान्ह 2:00 बजे उपस्थित अधिकृत विक्रेता / डीलर प्रतिनिधियों के समक्ष खोला जायेगा। अधिकृत विक्रेता / डीलर द्वारा विद्युत / डीजल पम्पसेट उपलब्ध कराये जाने के नियम एवं शर्तों का विवरण अधिशासी अभियन्ता, लघु सिंचाई खण्ड,देवरिया के कार्यालय से 16 मार्च तक किसी भी कार्य दिवस में रू0 354 जमा करके प्राप्त किया जा सकता है। अधिकृत विक्रेता / डीलर हेतु मु0 50,000 की जमानत राशि किसी राष्ट्रीयकृत बैंक से अथवा एन.एस.सी. के रूप में जो कि अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई खण्ड देवरिया के पदनाम से बंधक हो संलग्न करना अनिवार्य है। पंजीकरण हेतु प्राप्त प्रस्तावों में से किसी एक या समस्त प्रस्तावों को बिना कारण बताये निरस्त करने का अधिकार निहित होगा। प्रस्ताव के साथ संलग्न अभिलेखों / प्रपत्रों / विवरणों का मिलान 17 मार्च को खण्डीय कार्यालय में किया जायेगा। सम्बन्धित अधिकृत विक्रेता / डीलर द्वारा पम्पसेट एवं अन्य प्रपत्र में जो सूचना संलग्न किया जायेगा उसका सत्यापन करने के उपरान्त ही पंजीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। कार्य आदेश का पालन न करने एवं अनावश्यक बिलम्ब करने अथवा कार्य असंतोषजनक पाये जाने पर अधिकृत विक्रेता / डीलर का पंजीकरण निरस्त करते हुये जमानत राशि जब्त कर ली जायेगी।

rkpshomnath

Recent Posts

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

48 minutes ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

1 hour ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

2 hours ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

3 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

3 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

4 hours ago