रूस की लड़की ने प्रतापगढ़ के लड़के से की हिन्दू रीति रिवाज से की शादी

क्षेत्र मे जोरदार चर्चा

प्रतापगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
जब विदेशी लड़की शादी करने भारत के उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला पहुची तो, वहाँ हड़कंप मच गया । किसी ने सच ही कहा है कि दरिया को बांध बांध कर पानी को रोकले, किसी में नहीं मजाल जो मोहब्बत की कहानी को रोकले। यह प्रेम कहानी प्रतापगढ़ के सियाराम कालोनी में रहने वाले मोहित की है, जिसको रूस की वेरोनिका नाम की महिला से प्यार हो गया और 12 फरवरी को हिंदू रीति रिवाज से एक दूसरे के परिणय सूत्र में बंध गए।
शादी में देशी ठुमके तो बहुत देखे होंगे आप प्रतापगढ़ में आज लगे विदेशी ठुमके ।ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी रूस की रहने वाली वेरोनिका और प्रतापगढ़ के रहने वाले मोहित की है जो एक दूसरे के साथ काम करते करते प्यार कर बैठे, और प्यार शादी तक पहुंच गया । युवक के पिता प्रतापगढ़ शहर के नगर कोतवाली, सियाराम कालोनी के बड़े व्यवसाई है,जिनके दिल्ली में दो बेटे है, मोहित सिंह और अनुज सिंह उनका बड़ा कारोबार कई प्रदेशों में फैला हुआ है । बड़ा बेटा मोहित इंटर की पढ़ाई करने के बाद एनिमेशन की पोस्ट किया और नौकरी करने लगा धीरे धीरे इनका कारोबार भी फैलता गया। मोहित बैंगलोर की एक कंपनी में ज्वाइन किया तो वहा उनकी मुलाकात रूस की रहने वाली वेरोनिका से हुई, फिर दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई दोनो ने अपने परिजनों से बात की, लेकिन मोहित ने वेरोनिका के सामने एक शर्त रखी की अगर मेरी मां आपको पसंद करेंगी तभी मैं आपसे शादी करूंगा इस शर्त को वेरोनिका ने मंजूर कर लिया और रूस से पूरे परिवार के साथ प्रतापगढ़ पहुंची 10 फरवरी को हल्दी रस्म और 11 फरवरी को मेंहदी रस्म और 12 फरवरी को हिंदू रीति रिवाज से साथ फेरे लेने के बाद शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे।वही वेरोनिका के परिजनों ने जमकर ठुमके भी लगाए और शादी में सब एंजॉय कर रहे है।
प्रतापगढ़ के पंडित ने बताया की शादी में मंत्रों का उच्चारण चाहे संस्कृत में होगा चाहे इंग्लिश में होगा, विदेशी बहु और देशी छोरे के लिए तैयार है उन्होंने ये भी बता की उनकी जिंदगी की प्रतापगढ़ की ये ऐतिहासिक शादी है जिसमे सब राजी खुशी से शादी कर रहे है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

12 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

22 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

23 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago