एशियन सहयोगी संस्था इण्डिया द्वारा आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) एशियन सहयोगी संस्था इण्डिया गोरखपुर के तत्वावधान में बुधवार को व्यावसायिक महिला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र पीपीगंज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर अचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 28 महिलाओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सन्तोष कुमार गोंड ने महिलाओं को अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण में आये हुए प्रशिक्षक सन्तोष कुमार गोंड सहित सभी महिलाओं का संस्था के कार्यकर्ता फ्रांसिस विल्सन के द्वारा स्वागत किया। उन्होंने पीपीगंज कस्बें में किये जाने वाले कल्याणकारी कार्यों के बारें में उपस्थित लोगों को बताया।
महिला व्यावसायिक प्रशिक्षण के अन्तर्गत 10 किशोरियों को सिलाई प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र दिया गया। उपस्थित किशोरियों ने अपने 03 माह के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम की समस्त जानकारी संस्था की प्रशासनिक निदेशक उषा दास ने दी है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…