अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भलुअनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बैकुण्ठपुर के पास, बैकुण्ठपुर से महुआनी जाने वाली सड़क के किनारे ग्राम लाला फुलवरिया निवासी, उग्रसेन यादव पुत्र फेकू यादव के मकान के बगल मे समय 17ः30 बजे स्थानीय लोगो द्वारा एक अज्ञात शव देखा गया। स्थानीय लोगो द्वारा उक्त घटना की सूचना थाना भलुअनी को दिया गया। भलुअनी पुलिस द्वारा मौके पर पहुॅचकर शव को कब्जे मे लिया और आस पास के लोगो से शव की पहचान कराने में जुट गयी, परन्तु पहचान नही हो सकी। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा कीया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला अस्पताल
स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि, उक्त शव जिस मकान के बगल से बरामद हुआ है, वह मकान निर्माणाधीन है जो एकान्त में बना हुआ है । निर्माणाधीन मकान के आस पास झाड झंखाड है।
मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…
B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…