कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा बुधवार को जनपद के विभिन्न निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने नगरपालिका, हाटा में ग्राम सिंघना में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उपलब्ध जमीन की उपयोगिता व जमीन का क्षेत्रफल आदि के बारे में उपजिलाधिकारी हाटा ने जानकारी दी। जिलाधिकारी ने उक्त स्थल पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना हेतु निर्देश दिया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा देवरिया रोड से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग बनाये जाने हेतु, बाघनाथ चौराहे के पास वार्ड -01 सिचाई विभाग की कॉलोनी का निरीक्षण किया गया, तथा इस संदर्भ में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई। जिलाधिकारी ने उक्त संपर्क मार्ग के विकास हेतु निर्देशित किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने विकास खण्ड मोतीचक में
छोटी गंडक नदी पर निर्माणाधीन अथरहा पुल का निरीक्षण किया व कार्य प्रगति के बारे में जाना। उन्होनें कार्य मे गति लाने के निर्देश दिए।
फिर जिलाधिकारी ने पगरा में मौन नाले पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया व कार्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, उपजिलाधिकारी हाटा वरुण पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सुरेंद्र व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…
फोटो पीके मणिपुर में फिर भड़की आक्रोश की आग! दो मैतेई पुरुषों की हत्या के…
Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…