Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्रामीण खेल लीग: बलिया की सभी विधानसभाओं में विधायक खेल स्पर्धा का...

ग्रामीण खेल लीग: बलिया की सभी विधानसभाओं में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन, 17 से 27 दिसंबर तक मुकाबले

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत प्रादेशिक विकास दल, बलिया द्वारा जनपद की सभी विधानसभाओं में मा० विधायक खेल स्पर्धा का चरणबद्ध आयोजन किया जाएगा। इस खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ने का अवसर देना है।

कार्यक्रम के अनुसार बैरिया विधानसभा में 18 व 19 दिसंबर को बाबा लक्ष्मण दास राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर प्रतियोगिता आयोजित होगी। फेफना विधानसभा में 17 से 20 दिसंबर तक नरही खेल मैदान, नरही (सोहांव) में खेल स्पर्धाएं होंगी। रसड़ा विधानसभा की प्रतियोगिता 20 व 21 दिसंबर को खेल मैदान कोप, कोप रसड़ा में आयोजित की जाएगी।

इसी क्रम में बलिया नगर विधानसभा में 21 व 22 दिसंबर को वीर लोरिक स्टेडियम, बलिया में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। बाँसडीह विधानसभा में 23 व 24 दिसंबर को नारायणपुर खेल मैदान, बेरूआरबारी में मुकाबले होंगे। सिकंदरपुर विधानसभा में 24 व 25 दिसंबर को गांधी इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर में तथा बेल्थरारोड विधानसभा में 26 व 27 दिसंबर को हल्दी रामपुर खेल मैदान, सीयर में खेल आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

ये भी पढ़ें – विजय दिवस 2025: गोरखपुर में शहीदों को नमन, 1971 युद्ध के वीरों ने साझा किए गौरवपूर्ण संस्मरण

इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका खिलाड़ी सब जूनियर, जूनियर और सीनियर—तीन वर्गों में प्रतिभाग करेंगे। एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, फुटबॉल, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल विधाओं में मुकाबले कराए जाएंगे। प्रतियोगिता में केवल संबंधित विधानसभा के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।

भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए http://Yuvashathi.in पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। साथ ही प्रतियोगिता स्थल पर आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना आवश्यक होगा।

ये भी पढ़ें – मेरी पूंजी मेरा अधिकार अभियान के तहत जिला स्तरीय जागरूकता कैम्प 19 दिसंबर को

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments