समस्या से भागने से समाधान नहीं होता :

यदि हम दूसरों के लिए प्रार्थना
करने की आदत डाल लेते हैं तो
हमें स्वयं के लिए प्रार्थना करने की
शायद आवश्यकता ही नहीं होगी।

अच्छा सोचो अच्छा होगा, आज नहीं
तो कल होगा, अपना उद्धार खुद करें,
अपना पतन न करें, आप ही अपने
मित्र हैं और आप ही अपने शत्रु भी हैं।

आज तक की जीवन यात्रा कुछ ऐसे
बीत गयी कि अपने पराये होते गये,
और कुछ पराये अब अपने होते गये,
कोई अपना तो हम किसी के हो गये।

जो हमसे सदा के लिए बिछुड़े हों,
चाहे अपने रहे हों या पराये रहे हों,
उनको शत शत नमन व श्रद्धांजलि,
उनके लिये ॐ शांति, शांति, शांति।

कहते हैं वक्त जब करवट लेता है तो
बाज़ी नहीं पूरी ज़िंदगी बदल देता है,
वक्त का महत्व पहचान कर जो आगे
बढ़ते, वक्त सदा उनका साथ देता है।

समस्यायें हार जाने की वजह नहीं,
बल्कि हमारे लिए चुनौती होती हैं,
ना ही पीछे हटते रहने का बहाना,
बल्कि बढ़ने का प्रोत्साहन देती हैं।

समस्याओं से भागने से उनका कोई
समाधान नहीं होता, बल्कि बढ़ती हैं,
अगर हम डटकर मुक़ाबला करें तो
समस्यायें अवश्य समाप्त होती हैं।

सामने मीठा मीठा बोलकर अक्सर
लोग बहुत बड़ा धोखा दे जाते हैं,
ऐसे लोग ज़्यादातर हर व्यक्ति के
लिये दुःखद बीमारी बन जाते हैं ।

कितना भी कड़ुवा, पर सत्य कहने
वाले, चाहे सामने या पीठ पीछे हों,
आदित्य एक दिन सभी समस्याओं
का निदान बन कर सामने आते हैं।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

11 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

11 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

11 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

11 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

11 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

12 hours ago