अनिकेत भाऊ 11 उंबरकोड टीम ने डीकेएम कप जीता

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
नवी मुंबई के नेरुल सारसोले में आयोजित डीकेएम कप 2023 टेनिस बॉल ओवर आर्म क्रिकेट टूर्नामेंट, में अनिकेत भाऊ ११ ऊंबरकोड टीम विजेता हुई । विजयी टीम को 33333 रुपये का चेक और एक आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई,जबकि उपविजेता कालकाई स्पोर्ट्स क्लब पीतलवाड़ी टीम को 22222 रुपये का चेक और एक ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं आई जननी माता चरई टीम तीसरी स्थान पर और कांगोरीगढ़ 11 सडेकोड टीम को चौथे स्थान पर रहीं। इन दोनों ही टीमों को 8888 रुपए का धनादेश व ट्रॉफी दी गई।सह्याद्री ग्रामीण क्रिकेट एसोसिएशन पोलादपुर के अंतर्गत टेनिस क्रिकेट ओवरआर्म प्रतियोगिता का आयोजन दत्तात्रेय स्पोर्ट्स क्लब करंजे पायटेवाडी द्वारा किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह गुरुवर्य दशरथ पवार, उद्योजक राम रींगे, सामाजिक कार्यकर्ता सोनू पवार, सह्याद्री ग्रामीण क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रकांत मोरे, अमित घाडगे की उपस्थिति में बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में 32 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। नॉकआउट राउंड में विशेष चार टीमों को दिवंगत संतोष पानसे की स्मृति में टी-शर्ट दी गई। इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक सूरज पार्टे (उंबरकोड), सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज राज विसापुरकर (पितलवाडी) 7 विकेट, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज निखिल सकपाल (उंबरकोड) 67 रन, सीरीज के हीरो सचिन सालेकर (सडेकोंड) 97 रन बना कर मैदान डटे रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी के 17 शहरों की बदलेगी सूरत! कहीं स्मार्ट सड़कें तो कहीं हाईटेक सुविधाएं, जानिए आपके शहर का नाम है शामिल?

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने…

5 hours ago

योगी को चेतावनी, अखिलेश को बधाई!

SIR विवाद के बीच केजरीवाल का बड़ा सियासी हमला, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; 2027…

5 hours ago

फेसबुक पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…

7 hours ago

बनकटा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…

7 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

9 hours ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

9 hours ago