राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं लौहपुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 31 अक्टूबर 2022 को 147 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनपद देवरिया में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में इस्कूल एवं स्पोर्ट्स कॉलेज देवरिया के बच्चे प्रतिभाग लिए।


सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के बैनर तले पुलिस लाइन से लेकर मालवीय रोड स्थित सुभाष चौक तक दौड़ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें सदर देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी,नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, नित्यानंद पाठक, विजय पटेल, राजेंद्र मल्ल, राधेश्याम शुक्ला, बजरंगी, मुकेश आदि लोगों ने बच्चों के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बने और बच्चों के साथ दौड़ लगाई।
इस कार्यक्रम में सम्मिलित सभी लोगों में भरपूर उत्साह एवं उमंग भरा हुआ था।

कार्यक्रम की शुरुआत में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने बच्चों को सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला और बताया कि, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 गुजरात के नडियाद में हुआ था। वह भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और पहले गृह मंत्री भी थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की याद में 31 अक्टूबर को हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में घोषित किया था,और इस दिन को 2014 से हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

गगहा में सड़क हादसा, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की बुआई और सिंचाई पर संकट

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…

2 hours ago

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

11 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

23 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

24 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

24 hours ago