अंबेडकरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने लोक सभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के हार की समीक्षा शुरू कर दी है। जिसके क्रम में भाजपा के दो बड़े नेताओं ने अंबेडकरनगर पहुंचकर सोमवार को पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ हार को लेकर गहन समीक्षा की। इस समीक्षा के दौरान कई तथ्य उभर कर सामने आए।
भाजपा जिला कार्यालय पर अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र की समीक्षा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता और जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव की संचालन में हुई। जिसमें भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय और बाराबंकी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कई बिंदुओं पर गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान हार के बावत जो बातें खुलकर सामने आई उसमें विपक्षी दलों की संविधान बदले जाने, वर्ष में 1 लाख रुपए दिए जाने की अफवाह भाजपा की हार की बड़ी वजह रही। इसी से मतदाताओं का रुझान सपा प्रत्याशी के समर्थन और भाजपा के विरोध में चला गया।
भाजपा नेताओं ने माना कि सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाओं में पर्चा लीक होने, बढ़ती बेरोजगारी,पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे का भी चनाव पर बड़ा असर पड़ा। यही कारण हुआ कि हर वर्ग के युवाओं और कर्मचारियों के परिजनों का भाजपा प्रत्याशी को कम वोट मिला। प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार की गई उपेक्षा और अनदेखी ने भी चुनाव को प्रभावित किया।
रंजना उपाध्याय और अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि विधान सभा वार समीक्षा में आए प्रमुख विंदुओ को प्रदेश नेतृत्व को उपलबध कराया जायेगा। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो इस पर कार्य किया जायेगा।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…
गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…
फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…