संदिग्ध मौत पर बवाल: दो दिन तक अंतिम संस्कार से इनकार, पुलिस की समझाइश के बाद शांत हुआ मामला

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहावास गांव के टोला लखनपुर में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दो दिनों तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इलाहावास निवासी जितेंद्र मौर्य कुछ दिन पहले सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। परिजनों का आरोप है कि उनके साथ मार-पीट कर उन्हें सुनियोजित तरीके से वहां फेंका गया था। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
शव गांव पहुंचते ही परिजनों में आक्रोश भड़क उठा। उन्होंने घटना को हत्या करार देते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की और अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस प्रशासन हरकत में आया और एहतियातन कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई।
स्थिति को संभालने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से लगातार वार्ता की और उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
करीब दो दिन तक चले गतिरोध और प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार देर शाम परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। इसके बाद शव को श्रीनगर के पास स्थित घाट पर ले जाकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में बृजमनगंज थाने में सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि परिजनों के आरोपों को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर गहनता से पड़ताल करने में जुटी है। घटना को लेकर गांव में अब भी चर्चाओं का दौर जारी है, जबकि पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

rkpshomnath

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

2 hours ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

2 hours ago

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी भी कर सकेंगे संगठन के लोगो का इस्तेमाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…

2 hours ago

तेरहवीं कार्यक्रम में घर के बाहर से बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…

2 hours ago

समान कार्य-समान वेतन और स्थायीकरण की मांग पर आर-पार की लड़ाई

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार लगातार…

2 hours ago