गोरखपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा, पार्षदों ने भतीजे पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की रखी मांग

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को नगर निगम सभागार में आयोजित गोरखपुर नगर निगम बोर्ड की 15वीं बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक शुरू होने से पहले ही पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की और पार्षद छोटे लाल के भतीजे पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग उठाई। इससे सभागार में तनावपूर्ण माहौल बन गया और बैठक की शुरुआत कुछ देर के लिए टालनी पड़ी।

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से हुई मारपीट की घटना में पार्षद छोटे लाल के भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सफाई कर्मचारियों ने उस दौरान कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि मामला शांत हो गया, लेकिन मुकदमा वापस न होने से पार्षद नाराज थे।

यह भी पढ़ें – एग्री सर्वे अंतिम चरण में सदर तहसील में डिप्टी कलेक्टर ने दी सख्त हिदायतें

बैठक शुरू होने से पहले ही पार्षदों ने महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात की और मुकदमा वापस लेने की मांग की। विरोध के चलते बैठक कुछ समय के लिए बाधित रही।

पार्षदों का आरोप था कि प्रशासन नगर निगम कर्मचारियों के पक्ष में पक्षपात कर रहा है। कुछ पार्षदों ने कहा कि “पहले हंगामा फिर एकता” का चलन निगम में बढ़ता जा रहा है।

लगातार नारेबाजी के बीच महापौर ने पार्षदों से शांति की अपील की और कहा कि मुकदमे की जांच कानूनी प्रक्रिया के तहत होगी। बातचीत के बाद माहौल शांत हुआ और बैठक शुरू की गई, जिसमें विकास कार्यों, बजट और सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई।

बैठक के अंत में महापौर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य जनता की सेवा है, इसलिए व्यक्तिगत विवादों को निगम के काम से ऊपर नहीं रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें – दीपावली पर अस्थायी हरित आतिशबाजी की 208 दुकानों के लिए लाइसेंस 18 से 22 अक्टूबर तक जारी होंगे

Karan Pandey

Recent Posts

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

10 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

11 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

11 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

12 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

12 hours ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

12 hours ago