Categories: Newsbeat

आर एस एस ने निकाला रैली

उतरौला ,बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।
नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को पथ संचलन निकाला। रामलीला मैदान से निकाले गए पथ संचलन में जिले भर के स्वयंसेवक व स्थानीय स्वयंसेवक शामिल हुए। राष्ट्रभक्ति देश प्रेम के गीतों के गुणों के साथ पूरे नगर में निकाली गई पथ संचलन जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। गोंडा मोड़, हनुमानगढ़ी, ज्वाला महारानी मंदिर, बड़ी मस्जिद, पचपेड़वा तिराहा, बस स्टॉप, डाकघर होते हुए पथ संचलन श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर गया। वहां से अंबेडकर चौराहा होते हुए पुनः रामलीला मैदान पर आकर पथ संचलन का किया गया। इससे पूर्व रामलीला मैदान में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्रांतीय संपर्क प्रमुख व मार्ग प्रमुख गंगा सिंह ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिदान, अनुशासन, देश प्रेम, राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता का पोषक है। आज नब्बे से अधिक देशों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाएं हैं जहां अनुशासन देश प्रेम निष्ठा समर्पण के लिए स्वयंसेवकों को तैयार किया जाता है। विभाग कार्यवाह अमित कुमार, जिला संघचालक सौम्य अग्रवाल, सह जिला संघचालक अभिमन्यु कुमार, जिला कार्यवाह किरीट मणि, सह जिला कार्यवाह शैलेंद्र सिंह जिला प्रचारक अनिल कुमार जिला प्रचार प्रमुख मनीष कुमार विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रचारक कुशाग्र नगर कार्यवाह हर्षवर्धन सिंह, नगर संचालक रामनरेश, जिला संपर्क प्रमुख सरोज कुमार, जिला शारीरिक प्रमुख शिवम कुमार, मारुति नंदन, दीपक कुमार आलोक गुप्त, वेद प्रकाश, केसरी प्रसाद, सुधीर श्रीवास्तव, सीओ उदय राज सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे, उपनिरीक्षक सुरेश सिंह, मनीष कुमार, स्वतंत्र गुप्त समेत महिला पुरुष आरक्षी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

4 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

6 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

9 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

9 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

9 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

9 hours ago