Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेश में वीवीआईपी एवं वीआईपी के आगमन पर सुरक्षा एवं बैरिकेडिंग आदि...

प्रदेश में वीवीआईपी एवं वीआईपी के आगमन पर सुरक्षा एवं बैरिकेडिंग आदि में खर्च 92 करोड़ स्वीकृत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव (गृह अनुभाग) प्रभात रंजन ने पुलिस मुख्यालय के अपर महानिदेशक को पत्र लिखकर कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट महानुभावों के आगमन पर उनकी सुरक्षा एवं बैरिकेडिंग के बिलों के भुगतान के सम्बन्ध आदेश जारी कर दिया है।
जारी शासनादेश में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ के पत्र संख्या- बजट–बारह-224 (सकी बेरिके)-2023 दिनांक 26 दिसम्बर 2023 के संदर्भ में कहा है कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अतिविशिष्ट व/
विशिष्ट महानुभावों यथा प्रधानमंत्री, भारत सरकार, प्रदेश के मुख्यमंत्री व अन्य के आगमन पर उनकी सुरक्षा एवं वैरिकेडिंग हेतु खर्च धनराशि के बिलों के भुगतान हेतु धनराशि रु 91,89,02,000/- ( इक्यानबे करोड़ नवासी लाख दो हजार मात्र) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति राज्यपाल ने सशर्त प्रदान कर दी है।
9 पन्नो के जारी शासनादेश में शर्तों और बिलों का विस्तृत विवरण दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments