Saturday, February 28, 2026
HomeUncategorizedसाइबर फ्राड कर बैंक खाते से निकाले गए 46,000/-रुपये

साइबर फ्राड कर बैंक खाते से निकाले गए 46,000/-रुपये

त्वरित कार्यवाही कर पुलिस ने बैंक खातों में रुपये वापस कराया

बाराबंकी(राष्ट्र की परम्परा)
साइबर फ्राड कर बैंक खातों से निकाले गये 46,000/-रुपयों को साइबर सेल, बाराबंकी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराया गया।
आपको बताते चलें कि साइबर फ्राड/ऑनलाइन धोखाधड़ी कर बैंक खाते से रुपये निकाल लेने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिये गये। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में कार्यवाही हेतु, प्रभारी साइबर सेल को निर्देशित किया गया। साइबर सेल टीम द्वारा शिकायती पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित से पत्राचार कर कुल 02 शिकायतकर्ताओं के रुपयों को उनके एकाउण्ट में वापस कराया गया। साइबर फ्राड कर
पीडित राजेश कुमार वर्मा पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम देवखरिया थाना फ़तहेपुर बाराबंकी- 30,000/- रुपये तथा
नंदन निवासी ग्राम व पोस्ट थाना कोतवाली नगर बाराबंकी -16,000/- रुपये निकाले गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments