आगरा में आज रात्रि 10 बजे से 22 सितम्बर तक रहेगा रूट डायवर्ट

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
पुरानी मण्डी चौराहा पर मेट्रो रेल परियोजना के अन्तर्गत भूमिगत टनल निर्माण कार्य के दृष्टिगत, पुरानी मण्डी चौराहा होकर जाने वाले तथा आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबन्धित।
अरुण चंद,अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात)कमिश्नरेट अरुण चन्द ने अवगत कराया है कि पुरानी मण्डी चौराहा पर मेट्रो रेल परियोजना के अन्तर्गत, भूमिगत टनल निर्माण कार्य के दृष्टिगत पुरानी मण्डी चौराहा होकर जाने वाले तथा आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों का 13 सितम्बर (रात्रि 10:00 बजे) से 22 सितम्बर तक निम्न प्रकार से डायवर्जन किया जायेगा। जिसके क्रम में ताजव्यू चौराहा से पुरानी मण्डी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
होटल हावर्ड प्लाजा तिराहा से पुरानी मण्डी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का, आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।तथा
फूल सैय्यद चौराहा से पुरानी मण्डी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन पर प्रतिबन्धित रहेगा। इसी क्रम में
विक्टोरिया पार्क तिराहा से पुरानी मण्डी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
विक्टोरिया पार्क तिराहा से पुरानी मण्डी चौराहा होकर माल रोड एंव फतेहाबाद रोड की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन विक्टोरिया पार्क तिराहा से अमर सिंह गेट तिराहा, बालूगंज चौकी चौराहा, करियप्पा चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
ताजव्यू चौराहा से पुरानी मण्डी चौराहा होकर आगरा फोर्ट / यमुना किनारा की और जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन चाजव्यू चौराहा से अमर होटल, फूल सैय्यद चौराहा, करियप्पा चौराहा से होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें। होटल हावर्ड प्लाजा व फूल सैय्यद चौराहा से पुरानी मण्डी चौराहा होकर आगस फोर्ट / यमुना किनारा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन करियप्पा चौराहा से होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago