Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरेस्टोरेंट में मिला सड़ा मशरूम व एक्सपायर खाद्य पदार्थ

रेस्टोरेंट में मिला सड़ा मशरूम व एक्सपायर खाद्य पदार्थ

खाद्य विभाग ने दी नोटिस

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के ह्रदयस्थल खलीलाबाद के गोला बाजार में स्थित क्रूस किचन सुधासा इंटरप्राइजेज का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर सतीश कुमार सहायक आयुक्त खाद्य ने किया। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट में सड़ा हुआ मशरूम, एक्सपायर दूध व एक्सपायर विनेगर, एक्सपायर स्पाइस मैंगो व ग्रीन एप्पल सिरप आदि मिले।
मौके पर रेस्टोरेंट संचालक सौरव रुंगटा को नोटिस देते हुए अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नोटिस का अनुपालन न करने पर फर्म का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा साथ ही अन्य कर्मियों को सुधार हेतु निर्देशित किया गया।टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता तथा सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments