Friday, November 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमंदिरों की नियमित सफाई के लिए बनेगा रोस्टर

मंदिरों की नियमित सफाई के लिए बनेगा रोस्टर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिक/नगर पंचायत को निर्देशित किया है कि दिनांक 20 जनवरी से 26 जनवरी 2024 तक जनपद के चिन्हित 50 मंदिरों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराया जाना है। उन्होंने सभी सम्बंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों की नियमित साफ-सफाई हेतु सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा टीम के रूप में रोस्टर तैयार कर कराया जाएगा और नगर निकाय में नियमित साफ-सफाई सम्बंधित अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत द्वारा रोस्टर तैयार कर कराया जाएगा। जिसमें सम्बंधित कर्मचारियों का नाम, पद नाम, मो.न. भी अंकित किया जाएगा।
उन्होंने सभी सम्बंधित को निर्देशित किया है कि उक्त कार्यो की नियमित निगरानी हेतु किसी सक्षम अधिकारी/कर्मचारी को नोडल अधिकारी नामित कर दिया जाए तथा किसी भी स्थिति में लापरवाही को गम्भीरता से लिया जाएगा औरे उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए समुचित कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments