हिसार(राष्ट्र की परम्परा)
लोग अपने में
जीने लग गए है।
अपने कहलाने वाले
लोग कहाँ रह गए है?
पराये दुख को पीना।
एक-दूजे हेतु जीना॥
पुराने चर्चे बन गए है।
धोखा खा खाकर
पाक टूट मन गए है॥
वो प्यार भरे गाने।
वो मिलन के तराने॥
आज ख़ामोश हो गए हैं।
न जाने कहाँ खो गए है?
सदियों से पलते जाते।
अपनेपन के रिश्ते नाते॥
जलकर के राख हो गए हैं।
बीती हुई बात हो गए है॥
माँ का छलकता हुआ दुलार।
प्रिया का उमड़ता अनुपम प्यार॥
मानो-
दीमक लगे गुलाब हो गए है।
हर चेहरे पर नकाब हो गए है॥
प्रेम से सरोबार जहाँ।
आज बचा है कहाँ?
सब लोग व्यस्त हो गए हैं।
अपने में मस्त हो गए हैं॥
स्वार्थ की बहती वायु।
कर रही है शुष्क स्नायु॥
हृदय चेतना शून्य हो गए हैं।
चेहरे भाव शून्य हो गए हैं॥
वो प्यार भरे नगमें।
जो जोश भर दे दिल में॥
आज अनबोल हो गए हैं।
रिश्तों के मोल हो गए हैं॥
खड़े ख़ामोश फैलाए बाहें।
चौपाल-चबूतरे सब चौराहें॥
कह रहे हैं सिसक-सिसक कर-
अपनेपन के दिन लद गए हैं।
लोग अपने में जीने लग गए हैं॥
देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने…
पटना (राष्ट्र की परम्परा रोजगार डेस्क)अगर आपने कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है…
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होलिका दहन, होली और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस ने पत्नी की हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में…
त्योहार पर मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान, व्यापारियों को सख्त निर्देश बलिया (राष्ट्र कि…
राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में भव्य आयोजन, प्रशासन ने तेज की तैयारियांबलिया(राष्ट्र कि परम्परा)जनपद में मुख्यमंत्री…