Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरोल प्रेक्षक 23 को करेंगे निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा

रोल प्रेक्षक 23 को करेंगे निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा नियुक्त रोल प्रेक्षक/आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह का जनपद भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 23 नवम्बर 2024 (शनिवार) को निर्धारित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रोल प्रेक्षक/आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती द्वारा दिनांक 23 नवम्बर 2024 को प्रातः 10:30 बजे से जनपद के सांसद व विधायकगण व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के मतदाता सूची पुनरीक्षण से सम्बंधित समीक्षा बैठक की जाएगी। तदुपरांत रोल प्रेक्षक/आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से जनपद संत कबीर नगर के तीनों विधानसभा में तीन-तीन पोलिंग स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments