संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा नियुक्त रोल प्रेक्षक आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह का जनपद भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 25 नवम्बर 2023 शनिवार को निर्धारित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रोल प्रेक्षक आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती द्वारा दिनांक 25 नवम्बर 2023 को प्रातः 10 बजे से जनपद के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में 05-05 पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण करने का कार्यक्रम निर्धारित है। रोल प्रेक्षक द्वारा सायं 03ः30 बजे 04ः30 बजे तक जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सम्बंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की जाएगी। सांय 04ः30 बजे से 05 बजे तक जनपद के सांसद, विधायक व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के मतदाता सूची पुनरीक्षण से सम्बंधित समीक्षा बैठक की जाएगी।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…