
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2023 का प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी बैंगलोर में आयोजन किया गया।
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रास कंट्री चैंपियनशिप द्वारा 12 फरवरी 2023 को बेंगलुर में आयोजन किया गया, जिसमें देश भर के 200 इंवर्सिटी पार्टिसिपेट से लगभग 4000 खिलाड़ियों ने भाग लिया इस खेल में बेंगलुरु यूनिवर्सिटी पहले स्थान पर रही दूसरे स्थान पर शिवाजी यूनिवर्सिटी, तीसरे स्थान पर रही महर्षी दयानंद यूनिवर्सिटी। रोहतक विश्व में बेंगलुरु यूनिवर्सिटी की तरफ से आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज नगर पंचायत बघेला निवासी रोहित यादव पुत्र स्वर्गीय बद्री यादव ने 10 किलोमीटर की दौड़ में प्रतिभाग करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त करके, टीम के साथ सिल्वर मेडल प्राप्त करते हए जिले का नाम रौशन किया। रोहित की मेडल प्राप्त करने की खबर जैसे ही बिलरियागंज नगर वासियों को हुई लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, लोग रोहित को इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक पर बधाइयां दे रहे हैं।
