Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजेईई एडवांस्ड में रोहन मिश्र ने किया क्वालीफाई

जेईई एडवांस्ड में रोहन मिश्र ने किया क्वालीफाई

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आई आई टी की प्रवेश परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम 2 जून को जारी किया गया।इस परीक्षा में देवरिया के नगर पंचायत पथरदेवा निवासी रोहन मिश्र पुत्र पी के मिश्र ने 8002 रैक हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है।रोहन मिश्र गोरखपुर जी एन पब्लिक स्कूल से पढ़ाई कर रहे थे। शुरुआत की पढ़ाई रोहन अपने गांव से किए थे।रोहन ने बताया कि सोशल मीडिया से दूरी उनकी सफलता का कारण है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने बाबा को दिया और सहयोग के लिए अपनी माता को धन्यवाद दिया है।उनकी सफलता पर राजनाथ मिश्र,बब्बन यादव,गुलाब यादव, मोतीलाल गुप्ता,मुरारी मोहन शाही, शमशाद अहमद,बेद प्रकाश तिवारी, करुणेश तिवारी,मिठाईलाल तिवारी,दुर्गेश गुप्ता,दिनेश गुप्ता, भरत गुप्ता,आदि ने बधाई दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments