भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त -विजय रावत
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को बरहज देवरिया बाईपास पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के 8 साल के कार्यकाल में अपराधियों के हौसले बुलंद है, नौजवान, किसान, व्यापारी, आदि सभी लोग परेशान है। लूट हत्या बलात्कार आम बात हो गई है और इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, जिसकी देंन है आए दिन सरेआम हत्या लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा हैं।यह सरकार विकास विरोधी, रोजगार विरोधी, किसान विरोधी सरकार है। सपा नेता दिनेश यादव ने कहा कि आज भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है 8 साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने महंगाई को चार गुना बढ़ाने का काम किया है, जिसकी देन है किसान, नौजवान, बेरोजगार सभी तबका परेशान है और दरदर भटक रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से सनोज यादव, राम सजन, विकास कुमार, पतरु यादव, वीरेंद्र यादव, राकेश पांडे, सुशील तिवारी, राजीव मिश्रा, अनूप सिंह, राकेश प्रजापति, विकास राजभर इत्यादि लोग उपस्थित थे।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…