पटना में दिनदहाड़े लूट की कोशिश नाकाम, ज्वेलर्स के कर्मचारियों ने दिखाई बहादुरी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी के व्यस्त और पॉश इलाके बोरिंग रोड पर सोमवार को हुई लूट की कोशिश ने लोगों को दहला दिया। बैंक ऑफ बड़ौदा, एस.के. पुरी शाखा के बाहर कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारियों को पिस्टल के बल पर लूटने पहुंचे दो बाइक सवार अपराधियों की योजना उनके साहस के आगे धरी की धरी रह गई।

जानकारी के अनुसार, कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारी सोमवार दोपहर बैंक में रुपये जमा कराने पहुंचे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश अपराधी बाइक से आए और पिस्टल तानकर कैश से भरा बैग छीनने का प्रयास करने लगे। लेकिन ज्वेलर्स के कर्मचारियों ने बिना डरे डटकर मुकाबला किया। दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई, इस दौरान अपराधियों ने गोली भी चलाई, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। कर्मचारियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए न केवल अपराधियों को खदेड़ दिया बल्कि उनकी पिस्टल भी छीन ली।

घटना के तुरंत बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिस्टल को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पूरी वारदात बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की तलाश में आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

8 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

9 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

9 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

9 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

9 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

9 hours ago