शहीदों की धरती मधुबन तक चलाई जाय रोडवेज बस -उमाशंकर ओमर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक कटघरा शंकर के शहीद स्तंभ के पास जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन जिला महामंत्री गिरिजा शंकर मौर्य ने किया।
बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने बताया कि मऊ नगर को जनपद बनाने वाले कर्मयोगी विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ राय के निवास स्थान सेमरी जमालपुर होते हुए मधुबन तक मऊ से रोडवेज की 24 घंटे में एक भी बस नहीं चलाई जा रही है। जिसके कारण मऊ जनपद मुख्यालय से मधुबन तक आने-जाने में आमजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण इस क्षेत्र की आम जनता अपने को पूरी तरह से उपेक्षित महसूस कर रही है।
बैठक को संबोधित करते हुए ओमर ने कहा कि मऊ नगर से अदरी इंदारा , मझवारा, कसारा, सेमरी जमालपुर, कटघरा शंकर से मधुबन को जाने वाले मार्ग को शहीद मार्ग कहते हैं, इस मार्ग से भारी संख्या में किसानों, व्यापारियों, बुनकरों तथा आमजनों का आना-जाना होता है। यह मार्ग शहीदों की धरती कटघरा शंकर तथा मधुबन को भी जोड़ती है। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय का पैतृक आवास है। यही मार्ग 400 केवी विद्युत सब स्टेशन कसारा तथा नवोदय विद्यालय महुआर को भी जोड़ती है। इस ऐतिहासिक शहीद मार्ग पर मऊ रोडवेज की एक भी बस नहीं चलाये जाने से इस क्षेत्र की आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शहीद मार्ग पर मऊ से मधुबन के लिए एक जोड़ी बस तुरंत चलाए जाने की मांग की है।
बैठक में आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर, प्रदेश संगठन मंत्री रामनारायण साहू, जिला उपाध्यक्ष फतेह बहादुर गुप्त, अमित गुप्ता, कटघरा शंकर के अध्यक्ष अश्वनी मल्ल, कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महामंत्री वेद प्रकाश मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अभय तिवारी, कोपागंज के अध्यक्ष अमृतलाल जायसवाल ,युवा अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, बोझी बाजार के अध्यक्ष नन्हे चौरसिया इत्यादि उपस्थित रहे ।

Karan Pandey

Recent Posts

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

5 minutes ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

12 minutes ago

कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु 22 फरवरी को औरैया में मेगा विधिक सेवा शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने…

21 minutes ago

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 50 वरिष्ठ नागरिकों की होगी निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और समग्र कल्याण…

29 minutes ago

वृहद ऋण शिविर कल, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे नागरिकों…

54 minutes ago

22 फरवरी को बलिया में मेगा विधिक सहायता शिविर, प्रचार वाहन रवाना

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।फोकस वर्ड – विधिक सहायता शिविरटैग - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया,…

1 hour ago