कूड़ा पड़ाव बनने के बावजूद सड़क पर डाला जा रहा कूड़ा, सभासद ने जताया विरोध

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 6 ईचौना पूर्वी के सभासद अशोक कुमार गुप्ता ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उपजिलाधिकारी सलेमपुर को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। सभासद ने मांग की है कि सड़क पर कूड़ा फेंकने की व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाई जाए। अशोक गुप्ता का कहना है कि नगर में पहले ही लाखों रुपये की लागत से दो कूड़ा पड़ाव (डंपिंग प्वाइंट) बनाए जा चुके हैं, इसके बावजूद नगर पंचायत द्वारा मुख्य मार्गों, खासकर स्टेशन रोड पर ही कूड़ा डाला जा रहा है। इससे स्थानीय दुकानदारों और आम राहगीरों को भारी असुविधा हो रही है।उन्होंने यह भी बताया कि पहले से ही स्टेशन रोड पर सब्जी मंडी लगने के कारण मार्ग पर भीड़ और जाम की स्थिति बनी रहती है, ऐसे में कूड़ा गिराने और कूड़ा लोडिंग वाहन खड़े करने से स्थिति और बदतर हो गई है। सभासद ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि इस समस्या का तत्काल समाधान किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके और नगर की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

4 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

4 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

4 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

5 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

5 hours ago