क्षेत्र की सड़कें हुई बदहाल राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर नगर क्षेत्र की सड़कें हुई बदहाल जिससे मार्ग पर चलने वाले राहगीर व वाहन स्वामियों के लिए मुसीबत बन चुकी है। वर्ष 2017 में पैतोरा चौराहे से कोट बाजार को जोड़ने के लिये लगभग 7, सौ 62 लाख की लागत से बनी सड़क 5 वर्ष में चकनाचूर हो चुकी है। इस मार्ग से जनपद के आला अधिकारियों का दौरा भी होता है। परंतु बदहाल मार्ग कासुधार नहीं हो पाया। जबकि,कोट बाजार मेंसीएचसी होने के कारण एंबुलेंस पर पुरुषों के लिए आने जाने वाली महिलाएं व बीमार व्यक्तियों को भारी दिक्कत होती है। रास्ते में बने जानलेवा गड्ढों से लोक निर्माण विभाग अभी तक इस जर्जर सड़क की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। दीनानाथ तिवारी नंदू तिवारी के बी शुक्ला विनोद पांडे आदि लोगों ने बताया कि को नगर पंचायत का दर्जा मिला था तो बहुत खुशहाल हुए थे कि अब लोग जर्जर सड़कों पर चलने से मुक्ति पाएंगे। परंतु उम्मीद नहीं लग रही है। इस संदर्भ में जब उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी तक इसका कोई बजट नहीं आया है बजट आते ही मार्ग का निर्माण कराकर लोगों की समस्या दूर कराया जाएगा।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

9 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

9 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago